Thursday, November 14, 2019

हमारा स्वास्थ्य हमारी प्रकृति

प्रकृति का हमारे स्वास्थ्य से सीधा संबंध है। यदि आप चाहते हैं कि हर दिन की दिनचर्या में कोई बाधा ना पहुँचे इसके लिए बहुत ज़रूरी है कि आप स्वस्थ रहें तन्द्रुस्त रहें। जीवन में स्वास्थ्य के महत्व को समझना बहुत ही आवश्यक है क्यूँकि यदि आपका स्वास्थ्य ही अच्छा नहीं है तो हम जीवन में आगे कुछ भी नहीं कर सकते। स्वस्थ रहने का एक सबसे बढ़िया तरीक़ा यह है कि NATURE को FOLLOW किया जाए। जिस प्रकार प्रकृति में सबकुछ निश्चित है और नियत समय पर होता है जैसे- सुबह, शाम, रात इत्यादि। ठीक इसी प्रकार हमारी दिनचर्या भी नियत समय पर निर्धारित हो। सोने का समय निश्चित हो, जागने का समय निश्चित हो, खाने पीने का समय निश्चित हो।